धनबाद, मार्च 11 -- सदर अस्पताल में बॉन्ड आधारित सेवा दे रही एएनएम पिछले नौ महीनों से मानदेय भुगतान के लिए भटक रही हैं। प्रशिक्षण के बाद एक वर्ष के बॉन्ड पर कार्यरत 18 एएनएम को हर महीने 10 हजार रुपए मानदेय देने का करार किया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे सभी एएनएम आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। बता दें कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बॉन्ड सेवा के तहत सभी सदर अस्पताल में काम कर रही है। उनसे अस्पताल में मरीजों की देखभाल, प्रसूति सेवाओं समेत अन्य सभी चिकित्सीय कार्यों में सहयोग लिया जा रहा है। अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें निर्धारित मानदेय नहीं मिल पा रहा है।एएनएम का कहना है कि पिछले नौ महीनों से उन्हें एक भी रुपया का भुगतान नहीं हुआ है। इसको लेकर वे लोग डीसी से लेकर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.