काम करने घर से निकला युवक रहस्यमय तरीके से ट्रेन से गुम
पाकुड़, जून 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बेंगलुरु में काम करने के लिए घर से निकला थाना क्षेत्र के दमदमा गांव के 29 वर्षीय नूर हसन रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हो गया। युवक के स्वजनों ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में 22 जून को बेंगलुरु जा रहा था। यात्रा के दौरान बंगाल के मुरारोई से उसकी अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया है। युवक के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। स्वजन संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को उसके भाई नूर आलम शेख ने महेशपुर थाना में शिकायत दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.