नोएडा, जून 14 -- नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुन मजारिया सोसाइटी में काम करने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत की। इसमें सेक्टर-78 के जेजे कॉलोनी में रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी पिंकी नौ जून को थानाक्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में काम करने की बात कहकर घर से शाम छह बजे निकली थी। अभी तक वह घर नहीं लौटी है। परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जाहिर की है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। यह भी पढ़ें- आम के बाग से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज घर और सोसाइटी के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...