बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन के साथ मारपीट करने को केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सरिता देवी निवासी भुड़ली थाना मुण्डेरवा ने बताया कि उसका पति धर्मेन्द्र कुमार बिजली बनाने का काम करता है।विपक्षीगणों ने बिजली का काम कराया। रुपये मांगने पर लाठी-डंडा से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तीन भाइयों प्रशान्त, सोनू और सिद्धार्थ पुत्रगण रामहरीश निवासी भुड़ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- घर पर चढ़कर की मारपीट, बेटी का मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...