आरा, मई 19 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर मंगलवार की सुबह की घटना -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने पर मृत घोषित किये गये दारोगा -हृदयगति रुकने के कारण मौत होने की जताई जा रही आशंका यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत; संदिग्ध हालत में दफ्तर में ही मिली लाश, कौन थे वो शख्सघटना का विवरण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक दारोगा की मौत हो गयी। काम करने के दौरान अचानक बेहोश कर गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हृदयगति रुकने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृत दारोगा पीरो थाना क्षेत्र के रजेया गांव निवासी स्व. जगदेव सिंह के 59 वर्षीय पुत्र हरेंद...