हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. थाना क्षेत्र के बाजितपुर सुजनी में काम करने के दौरान छत से गिरकर एक 26 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक वार्ड संख्या सात बाजितपुर निवासी नागेश्वर पंडित का 26 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र पंडित था। घटना के बाद से परिवार में मातम है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह सोमवार को मजदूरी करने के लिए गया था। कार्य के दौरान ही वह छत से अचानक नीचे गिर गया। वीरेन्द्र पंडित मिर्गी का मरीज था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार्य के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह नीचे गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वीरेन्द्र पंडित को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहदेई बुजुर्ग लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.