काम करने के दौरान छत से गिरकर राजमिस्त्री घायल
पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला में रविवार को काम करने के दौरान छत से गिरने से एक राजमिस्त्री घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के रिशियप थाना क्षेत्र के प्रितमबिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय विकास पासवान के रूप में हुई है। साथ में काम करें लोगों के अनुसार विकास पासवान, मेदिनीनगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार को वह हमीदगंज स्थित एक मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने और पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर गया। मौके पर उपस्थित मजदूरों और मकान मालिक के सहयोग से उसे तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया जहां इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.