हजारीबाग, मार्च 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। पलायन की मार झेल रहे विष्णुगढ़ का एक प्रवासी मजदूर काम करने उड़ीसा जाने के दौरान लापता हो गया। इस घटना के बाद से उनके परिजन काफी चिंतित एवं परेशान हैं। बताया जाता है कि गाल्होबार पंचायत के केंदुआडीह टोला निवासी चितामन महतो (33) पिता लाखो महतो बीते 16 मार्च को अपने साथियों के साथ पारसनाथ स्टेशन से ट्रेन में बैठकर कमाने के लिए ओडिशा के कटक जा रहे थे। जजपुर स्टेशन तक उनके साथियों ने उन्हें ट्रेन में देखा। इसके बाद अचानक वे लापता हो गए। इधर, खोजबीन में छह दिन बीत जाने के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाने से परिजन काफी व्याकुल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...