रांची, अप्रैल 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया सिंह मोड़ निवासी रीता होरो के घर में काम करने आयी महिला ने पांच लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गयी। इस संबंध में रीता होरो ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रीता होरो ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को उनके घर में एक अनजान महिला पहुंची। काम करने की बात की। इसके बाद वह घर की साफ-सफाई में जुट गई। इसी क्रम में आरोपी महिला ने कवर्ड का लॉक खोलकर उसमें रखे सोने का चेन, चार जोड़ी सोने का झुमका, टॉप्स लेकर फरार हो गयी। इस बात की जानकारी उन्हें काफी देर बाद हुई। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.