मधेपुरा, मई 30 -- बिहारीगंज/उदाकिशुनगंज,हिटी। थाना क्षेत्र के जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरू निवासी किसान कामेश्वर मेहता (61) की घर में सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच में उजागर हुआ कि मृतक किसान कामेश्वर मेहता पिता स्व. बाला मेहता की पत्नी गीता देवी (58) ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण कामेश्वर मेहता की हत्या की गयी थी। गीता देवी ने 75 हजार रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने इस मामले में गीता देवी सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- घर से निकले होटल मालिक की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने तबाड़तोड़ चलाई गोलियां घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस निरीक्षक अकमल...