मधेपुरा, अप्रैल 25 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। स्थानीय 20 सूत्री कार्यालय भवन में शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के ट्रस्टी और पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल की 70वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने राम मंदिर आंदोलन में उनके संघर्षों को याद किया। विश्व हिन्दू परिषद में उनके कार्यों को महत्वपूर्ण बताया गया। मुख्य अतिथि सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग स्वदेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुपौल नरेंद्र ऋषिदेव स्वदेश कुमार व नरेन्द्र ऋषिदेव ने कहा कि कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। आरएसएस ने उन्हें प्रथम कारसेवक का दर्जा भी दिया था। राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में बिहार से भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल को शामिल किया गया था। कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास कार्यक्रम में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.