अयोध्या, मार्च 24 -- मवई, संवाददाता। मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में उस समय खास रौनक बढ़ गई, जब पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पर कार्यक्रम संरक्षक विधायक रामचंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने उनका स्वागत किया। दंगल में करीब 30-40 पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पारंपरिक कुश्ती के 'घोड़ा पछाड़', 'कुंतल दांव', 'कांधा झटका' और 'पकड़ बदल' जैसे दांव दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायकों ने तकनीक, संतुलन और साफ चित के आधार पर विजेताओं का चयन किया। महिला वर्ग (60 किग्रा) में वाराणसी की कशिश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 'घोड़ा पछाड़' दांव से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.