सराईकेला, अगस्त 8 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के पावड़ीमेल चौक के निकट शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। दुर्घटना में क्षेत्र में कामाख्या बाबा के नाम से लोकप्रिय शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। वे बिहार के सीवान जिला के बनकट भगवानपुर हाट के रहने वाले थे। पत्नी के बेवफा हो जाने व दूसरे के साथ भाग जाने के कारण वे साधु बन गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 05 बजे बाबा सूरज गोप वैगनआर कार से चाईबासा से सरायकेला की तरफ आ रहे थे। उनके साथ में हेंसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामुदा भी थे। पावडीमेल चौक में महेंद्र शौच के लिए उतर कर गए। शौच के बाद गाड़ी में बैठे थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सड़क हादसे में 'कामाख्या बाबा' की मौ...