अयोध्या, फरवरी 16 -- बाबा बाजार, संवाददाता। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के तत्वावधान में समाज में एकजुटता और समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से सनातन चेतना पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बाबा बाजार से प्रारंभ होकर मां कामाख्या मंदिर तक पहुंची, जहां समापन के बाद पदाधिकारियों ने मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी ने कहा कि समाज में व्याप्त विभाजन को समाप्त कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से अपने सामाजिक परिचय में जाति के स्थान पर 'सनातनी' लिखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यात्रा में प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने समाज में एकता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.