हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। कैंसर की गंभीर बीमारी से परेशान एक अधेड़ महिला ने बुधवार को डाउन लाइन पर कामाख्या एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। ग्राम गुलामो निवासी 50 वर्षीय वंश पाल सिंह की पत्नी अर्चना पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बुधवार दोपहर बाद वह गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर पहुंचीं। खंभा संख्या 1184/14 और 1185/16 के बीच डाउन लाइन पर आ रही कामाख्या एक्सप्रेस के सामने कूद गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पति वंश पाल सिंह ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी अर्चना के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली देहात प्रभारी हरिनाथ सिंह यादव ने बताय...