भागलपुर, दिसम्बर 5 -- नवगछिया।निज संवाददात। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली 15903 और चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15904 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस जो 15621 जो 4 दिसंबर से 26 फरवरी और आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली ट्रेन 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावे सप्ताह में दो दिन गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुरुवार और सोमवार को रद्द रहेगी। वहीं 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस शनिवार और बुधवार को रद्द रहेगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को रद्द रहेगी। 15484 महानंदा एक्सप्रेस शनिवार और मंगलवार को रद्द रहेगी। 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस रविवार को और गाड़ी संख्या 15910 अवध-आ...