विकासनगर, फरवरी 21 -- प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामला के व्यायाम शिक्षक रवि रावत ने अखिल भारतीय सर्विसेज क्रीड़ा प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। बीती 15 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गोवा में संपन्न हुई प्रतियोगिता के तहत रवि रावत ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बेडमिंटन युगल प्रतियोगिता में दीप चंद्र पांडेय के साथ जोड़ी बनाकर दिल्ली के आरएस रावत और शैलेश की जोड़ी को 6-15, 15-2, 17-7 के सीधे सेट में हराकर कांस्य पदक जीता। व्यायाम शिक्षक रवि इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर खंड शिक्षाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, ब्लॉक मंत्री आशीष डबराल, पूर्व मंत्री हेमंत कठैत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.