सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर मंहगाई और कामर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।इस दौरान सपा जिला सचिव श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज जिस तरीके से मंहगाई की चाबुक जनता पर चल रही है ये किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कामर्शियल सिलेंडर का दाम तीन हजार रुपये के पार कर दिया गया है जिसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा, जो चाय पांच रुपये की मिल रही थी आज वह दस रुपये की मिलने लगी है। यह भी पढ़ें- गैस दाम बढ़ोतरी पर माले का प्रदर्शन यह आम आदमी की थाली से निवाला खींचने का काम नहीं तो क्या है। प्रमोद ...