कन्नौज, मार्च 22 -- गुरसहायगंज। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण खान-पान की दुकानों व रेस्टोरेंट पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। बाजारों में कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से व्यापारी व दुकानदार तबका काफी परेशान है। कई ठेले सिलेंडर न मिलने के कारण बंद हो गए हैं। मिठाई विक्रेता होरीलाल ने बताया कि उनकी दो दुकाने हैं। गैस आसानी से न मिलने के कारण उन्हें एक दुकान बंद करनी पड़ती है। इसी तरह नगर में खान-पान के लगने वाले ठेले खोमचे भी कम लग रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...