कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर। पिछले एक पखवाड़े से उत्पन्न हुए पेट्रोलियम उत्पादों के किल्लत का असर अब चौक चौराहा के रौनक पर दिखने लगा है। गैस की किल्लत और कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से होटल, कैंटीन के शटर बारी-बारी से डाउन होने लगे हैं। कप्तानगंज में कामर्शियल गैस नहीं मिलने से कस्बे के चाय, समोसा व कैंटीन को अपने चपेट में लेना प्रारंभ कर दिया है। कस्बाई चौराहे, गलियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के चौराहे पर दुकाने अब ईंधन के अभाव में या तो बेमन से चल रही है या फिर बंद हो रही है। छोटे-छोटे चाय नाश्ता के दुकान से जीवन निर्वाह करने वालों के आजीविका पर संकट उत्पन्न होना शुरू हो गया है। शनिवार को चौक चौराहों पर संचालित कैंटीन चाय की दुकानों का सर्वे किया गया, तो धरातल की हकीकत सामने दिखा। अधिकांश दुकानदारों ने ग्राहकों की पहली पसंद गरमा गरम पूरी...