महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में कामर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की थाली व नाश्ते पर दिखने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानों व ठेला कारोबारियों ने बढ़ते खर्च के बीच दाम स्थिर रखने के लिए खाद्य पदार्थों के आकार व मात्रा में कटौती शुरू कर दी है। कहीं पराठा छोटा हो गया है, तो कहीं समोसे में आलू की मात्रा कम कर दी गई है। चाट-फुल्की से लेकर पूड़ी-सब्जी तक महंगाई की मार झेल रही है। व्यापारियों का कहना है कि होटल व रेस्टोरेंट उद्योग पहले से ही गैस की किल्लत से जूझ रहा था। अब कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने व पांच किलो वाले सिलेंडर महंगे होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई दुकानदारों को मजबूरी में ब्लैक में गैस खरीदकर कारोबार चलाना पड़ रहा है। नगर के कई नाश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.