अयोध्या, नवम्बर 17 -- अयोध्या। अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाए जाने के लक्ष्य के लिए वाणिज्यिक वाहन रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है, जो आगामी 21 नवम्बर तक चलेगा। अभियान के लिए 17 से 21 नवंबर तक प्रातः छह बजे से रात्रि 10 बजे तक चक्रीय क्रम में परिवहन अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जो प्राइवेट रूप में पंजीकृत थे, किंतु वाणिज्यिक/व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे थे। अभियान में अपराह्न दो बजे तक ऐसे सात वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया। अभियान में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह, संभागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.