पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के शांति की महारानी महागिरजाघर में मंगलवार के शाम में क्रिजमा मिस्सा समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह का नेतृत्व धर्माध्यक्ष थियोडोर मस्कारेनहस एसएफएक्स ने मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में किया। कार्यक्रम की शुरुआत महागिरजाघर के आशीष के साथ हुई। इसमें पुरोहित अभिषेक, सेवा भावना और कलीसिया की एकता पर विशेष बल दिया गया। धर्माध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि पुरोहितों का अभिषेक ईश्वर के लोगों की सेवा के लिए होता है और यह येसु मसीह के आदर्शों का अनुसरण है। पवित्र तेलों, रोगियों का तेल, दीक्षार्थियों का तेल और पवित्र क्रिजमाका आशीर्वाद दिया गया, जिनका उपयोग विभिन्न संस्कारों में किया जाता है। समारोह में 95 पुरोहितों और 200 धर्म बहनों की सहभागिता रही, जो कलीसिया के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.