किशनगंज, मई 3 -- किशनगंज। एक संवाददाता कामर्शियल गैस के दाम बढ़ने का असर सीधे व्यवसाय और आम जनता दोनों पर पड़ेगा। क्योंकि होटल, रेस्तरां, ढाबे, बेकरी, मिठाई की दुकानें और छोटे-बड़े खाने-पीने के कारोबार इसी पर चलते हैं। ताज गैस इंटरप्राइजेज के संचालक ताल्हा युसूफ ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य 993 रुपया बढ़ा है। पहले इसकी कीमत 2376 रूपये थी। कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। हालांकि कमर्शियल गैस की कीमत होने के बाद से कई ढाबा एवं रेस्टोरेंट में कोयला का उपयोग किया जाने लगा है। लेकिन छोटे दुकानदार जो सड़कों पर फास्ट फूड का दुकान लगाते हैं उनके लिए कमर्शियल गैस की कीमत में वृद्धि होना परेशानी का शबब है। नेमचंद रोड के श्याम मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि कमर्शियल गैस के मूल्य में वृद्धि होने से निश्चित...