मैनपुरी, मार्च 26 -- घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई का असर होटल, रेस्टोरेंट कारोबार पर नजर आने लगा है। यहां व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी के चलते आवश्यक खाद्य आपूर्ति की श्रृंखला तैयार नहीं हो पा रही। जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट के संचालक परेशान हैं। आपूर्ति कब तक बहाल होगी ये भी अभी तय नहीं हैं। गैस की आपूर्ति की समस्या का किस्सा अब बड़ा रूप लेने लगा है। कारोबारियों के सामने सबसे बड़ी मुसीबत इस बात की है कि जो ग्राहक आ रहे हैं उन ग्राहकों को उनकी डिमांड से जुड़ी वस्तुएं नहीं दे पा रहे। चाऊमीन, डोसा, टिक्की, समोसा, पनीर टिक्का जैसी गैस सिलेंडर पर तैयार होने वाली वस्तुएं देने में रेस्टोरेंट और होटल संचालक हाथ खड़े करने लगे हैं। इनका कहना है कि सिर्फ डिनर और लंच से जुड़ी खाद्य वस्तुएं ही तैयार हो पा रही हैं। डीजल और कोयले से संचालित भट्ठियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.