लखीसराय, अप्रैल 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कार्यालय में पार्टी के पूर्व जिला सचिव व जननेता काॅ. सरयुग प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अरुण वर्मा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कॉ. सरयुग प्रसाद के संघर्षमय जीवन और उनके योगदान को विस्तार से याद किया। बताया गया कि वे जीवनभर गरीबों, मजदूरों, किसानों और फुटपाथी व्यवसायियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। एक साधारण मजदूर परिवार में जन्मे सरयुग प्रसाद ने समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में निरंतर लड़ाई लड़ी। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त कम्युनिस्ट पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए उन्होंने पुराने मुंगेर जिले में संगठन को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- कामरेड सरयुग प्रसाद...