सोनभद्र, अप्रैल 1 -- शक्तिनगर। एनसीएल जयंत परियोजना के एटक संगठन कार्यालय में मंगलवार को स्व. कामरेड अशोक दुबे की पाँचवी पुण्यतिथि मनाई गई। महामंत्री अजय कुमार ने एटक सीएमएस कार्यालय में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी परियोजना से आए कार्यकर्ताओं ने भी बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि कामरेड अशोक कुमार दुबे के आदर्शों पर चलकर कोयला क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बताया कि उनके द्वारा श्रमिकों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी. जिसके बदौलत संगठन एकजुटता का परिचय देते हुए सबसे आगे ख़डी है। शाम को कृष्ण शिला एटक कार्यालय में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोहम्मद जिन्ना, आरके सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, आरसी प्रसाद, सतीश भारद्वाज, नृपेंद्र चौबे, जोगेंद...