बिजनौर, मार्च 28 -- नांगल सोती। कामराजपुर में दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को विहिप कार्यकर्त्ता नांगल थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव कामराजपुर निवासी सुमित कुमार के साथ गांव के ही मो. नईम की बुधवार को कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बताया जाता है सुमित कुमार अपने तहेरे भाई शिवम के साथ रात्रि में तिसोतरा जा रहा था। इसी दौरान नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित और शिवम के साथ मारपीट की थी। जिसमें वह दोनों घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। शनिवार को पीड़ित पक्ष के साथ विहिप के प्रांत गोरक्षा प्रमुख कैलाश उपाध्याय, सिंधुराज, शिवध्यान सिंह, सुधीर भुईयार, संदीप कुमार, दीपक देशवाल, विनीत कुमार, विकास कुमार, ...