बिजनौर, अप्रैल 6 -- शेरकोट। दो अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान बरामद किया है। शुक्रवार रात चोरों ने नगर के दो बंद मकानों को निशाना बनाया। पहली घटना मोहल्ला तराई में हुई जहां फरीद के घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। वहीं, दूसरी वारदात मोहल्ला बकरकसाबान में हुई जहां अलमास पुत्र बहार अहमद के बंद मकान से भी चोर सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। तत्काल जांच शुरू कर महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नफीस पुत्र इदरीस निवासी मोहल्ला मिर्दगान, कस्बा बिजनौर बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइ...