कामना के साथ शतचंडी महायज्ञ संपन्न
हजारीबाग, मई 17 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ सबके स्वस्थ रहने सबके निरोग रहने और सबके कल्याण की कामना के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। भगवती मंदिर में हनुमानजी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ से दौरान नौ दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्र और अन्य यज्ञाचार्य ने कोनरा बरही के भक्ति भाव की प्रशंसा की। महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने महायज्ञ आयोजन समिति की सुंदर व्यवस्था के लिए प्रशंसा की। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ महायज्ञ के संपन्न होने में श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.