वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। कामदा एकादशी पर रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से आदिकेशव घाट स्थित नक्षतेश्वर एवं वेदेश्वर महादेव मंदिर में पंचदेवों के विग्रहों की विधिवत सफाई की गई। इसके बाद विधि-विधान से देवों की अर्चना की गई। उपस्थित जनों ने रुद्राष्टकम् और गंगाष्टकम् का पाठ कर भगवान हरि-हर की आराधना की। सेवाकार्य के दौरान सत्यप्रकाश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, सपना वर्मा, शिवा, आयुष त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.