रांची, मार्च 29 -- रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 29 मार्च को कामदा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में मना। श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र, स्वर्णाभूषण, पुष्पों व तुलसी दल की मालाओं से शृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली व अन्य देवी-देवता का भी शृंगार किया गया। रात्रि नौ बजे से पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजन संकीर्तन शुरू किया गया। देर रात तक भक्त भजनों के भाव में डूबे रहे। भगवान को विविध नैवेद्य का भोग लगाया गया। रात 12 बजे आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सोमवार को द्वादशी के अवसर पर श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढनियां, प्रदीप अग्रवाल, न...