कामदा एकादशी पर राहगीरों को बांटी गई ठंडी लस्सी
औरैया, जून 11 -- अछल्दा, संवाददाता। कामदा एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे के हरीगंज बाजार में राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने लस्सी ग्रहण कर राहत महसूस की। स्थानीय व्यापारी तुलसीराम पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान बाजार से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य करना भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। कामदा एकादशी के अवसर पर लोगों को राहत पहुंचाने और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लस्सी वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.