मुंगेर, मार्च 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार की देर शाम नगर के ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य महाआरती की गई। महाआरती से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। धर्मानुरागियों ने भगवान मुरली मनोहर की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।देर शाम आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। घंटा-घड़ियाल, शंखध्वनि और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण कुमार पाठक और अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना किया और सुरों में पिरोकर महाआरती की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। कामदा एकादशी के महत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.