लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कंजा बरम बाबा हनुमान मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी के पावन पर्व पर भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजन गायक अजय गुप्ता व शिवम गुप्ता ने बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु घंटों तक झूमते और नाचते रहे। फूलों से सजे बाबा के दरबार और इत्र की सुगंध ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने कामदा एकादशी का महत्व बताते हुए पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.