लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कंजा बरम बाबा देव स्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा आयोजित संकीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हारे के सहारे की, श्याम प्यारे की, खाटू नरेश की जय' के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फूलों से सजे बाबा के दरबार और इत्र की सुगंध ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। यह भी पढ़ें- वरूथिनी एकादशी पर झरिया में गूंजा जय श्री श्याम मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने श्रद्धालुओं को कामदा एकादशी की महिमा बताते हुए कहा कि पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.