अमरोहा, मार्च 30 -- मंडी धनौरा। नगर की टीचर्स कालोनी स्थित मंदिर परिसर कामदा एकादशी पर रविवार को भव्य श्रृंगार कर लखदाता श्याम सरकार की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा का संकीर्तन किया गया। गायक दीपक शर्मा ने भजनों के गायन से वातावरण भक्तिमयी बना दिया। कीर्तन के बाद श्याम बाबा को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को मोरछड़ी से झाड़ा लगाया गया। इस दौरान विशाल कौशिक, नरेंद्र अग्रवाल, हर्ष, गौरव, नमन, सौरभ शर्मा, विपिन कुमार, सीमा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...