चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति ने नगर पालिका टीम के साथ मिलकर परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई अभियान चलाया। समित अध्यक्ष,राकेश केसरवानी की अगुवाई में तुलसी चौराहा एवं भारत मिलाप मंदिर के आसपास पर्वत की तरफ साफ-सफाई की गई। कूड़ा-करकट का निस्तारण कर परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने, बंदरों को मार्ग के किनारे भोजन देने एवं मार्ग में थंूकने से बचने के लिए जागरुक भी किया गया। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र केसरवानी, वनकर्मी रसूल खान, जानकी प्रसाद, विनोद, वीरेंद्र, राजेश, रवि, रामसिया, राकेश, मोनू आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...