चतरा, मार्च 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के राहमझ्रकामता सीमावर्ती झूमरी जंगल में एक सप्ताह पूर्व सोमवार से लापता कामता निवासी 60 वर्षीय टुपा उर्फ टुमा भुईयां का शव आज बरामद किया गया। ।बताया गया है कि टुपा उर्फ टुमा भुईयां पिछले सोमवार से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दर्ज कराई थी। सोमवार को जंगल क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया हैं। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है । *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.