जहानाबाद, अप्रैल 15 -- महेंदिया, एक संवाददाता। पारसी थाना पुलिस ने बुधवार को कामता मठिया गांव में सघन छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 500 लीटर जावा महुआ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त एक भट्ठी को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष सिराज आलम ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- तीन तस्कर गिरफ्तार, 144 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.