मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय कामता प्रसाद स्मृति इनामी शतरंज प्रतियोगिता 24 और 25 जनवरी को होगी। प्रतियोगिता मिठनपुरा बेला रोड में एक निजी परिसर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में राज्यभर के 80 प्रतिभागी प्रदर्शन करेंगे। राजीव कुमार सिन्हा को प्रतियोगिता निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी राजेश कुमार सिन्हा, सचिव, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.