कामता पंचायत में गहराया पेयजल संकट,दो जलमीनार खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
लातेहार, मई 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम दामोदर के परहैया टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले तीन-चार महीनों से नल-जल योजना ठप पड़ी है, जिससे दर्जनभर से अधिक आदिम जनजाति परिवारों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को आज भी आदिम युग जैसी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- टाटी गिरजाटोली पांच माह से खराब पड़ा सोलर जलमीनारजलमीनार की स्थिति पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने रविवार को गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टोला में लगे दो जलमीनार में से एक शुरू से ही खराब है, जबकि दूसरा पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए एकमात्र कुएं के दूषित पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.