कामता के पास पिकअप वैन और हाईवा में भिड़ंत
गुमला, जून 5 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के कामता गांव के समीप बाकुटोली-बानो पथ पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप वैन और हाईवा ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार पिकअप वैन कामडारा की ओर जा रही थी, जबकि हाईवा ट्रक बाकुटोली से कुरकुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कामता के पास दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में दोनों वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.