बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता अमलोर गांव के एक घर में एक साथ तीन बेटियों ने जन्म लिया। आर्थिक अभाव में जूझ रहे मजदूर कामता ने 31 मार्च को जन्मीं तीन बेटियों के नाम रखा गंगा, जमुना और सरस्वती रखे हैं। दो घंटे के अंतराल में हुई तीन बेटियों से घर में खुशी का माहौल है, हालांकि कामता उनके पालन को लेकर चिंतित हैं। वहीं ग्रामीण बच्चियों के पालन में मदद का हौसला दे रहे हैं। बता दें कि कामता की एक चार साल की बेटी पहले से है।पैलानी तहसील के अमलोर गांव निवासी कामता उर्फ गेंदा सिंह की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी रोशनी ने बीती 31 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में तीन बच्चियों को साधारण प्रसव के तहत जन्म दिया है। मजदूर कामता उर्फ गेंदा छह भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। कामता के अनुसार भाइयों ने डेढ़ वर्ष पहले घर ...