बांदा, सितम्बर 9 -- अतर्रा। समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र एवं झांसी सहित कानपुर क्षेत्र के अपने-अपने जत्थे के साथ पैदल यात्री सैकड़ो के समूह के साथ कामतानाथ के दर्शन को निकल पड़े,जो डीजे और ढोलक की थाप पर लोकगीतों एवं अपने-अपने लोक संगीत पर नाचते थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने वाहनो को अलग-अलग रंग दे रखा था कोई देवी मां के दर्शन करा रहा था तो कोई बम भोले के गीतों पर नाच रहा था! कामतानाथ जा रहे श्रद्धालुओं के समूहों में बुंदेलखंड क्षेत्र की एक अलग झलक दिखाई पड़ रही थी! बताते चले कि भाद्रपद की अमावस्या में कामतानाथ चित्रकूट धाम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जन सैलाब बुंदेलखंड क्षेत्र के कोने-कोने से अपने-अपने वाहनों और गीत संगीत के साथ पिछले दो दिन से लगातार पैदल यात्रा करते हुए चित्रकूट दर्शन को जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के ग्रुप अपनी अपनी आस...