बांका, अप्रैल 30 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत गांव में चल रहे ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन बुधवार को हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर पंडित एवं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड मैं आहुति दी गई। हवन कुंड में खीर का महाप्रसाद तैयार कर भक्तों के बीच वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान मध्य प्रदेश की कथावाचिका वैष्णवी किशोरी द्वारा राम भरत मिलाप की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि राम भरत मिलाप की कथा आदर्श प्रेम, धर्म, त्याग और तपस्या का महासंगम है। यह भी पढ़ें- कामतपुर में महारुद्र यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन जिसमें भरत का...