गुमला, अप्रैल 2 -- कामडारा प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमात्र प्रखंड स्तरीय स्टेडियम इन दिनों बदहाली और अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। कभी क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा यह स्टेडियम आज जर्जर स्थिति में पहुंच गया है, जिससे यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्टेडियम का मैदान जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है और पूरी सतह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। ऐसे में अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित देखरेख के अभाव में स्टेडियम की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।दर्शक दीर्घा की स्थिति भी काफी खराब है। सीटें टूटी हुई हैं और कई जगहों पर दीवारों में दरारें साफ दिखाई देती हैं। वहीं, पवेलियन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि दरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.