गुमला, दिसम्बर 10 -- कामडारा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में चिकित्सकीय सुविधा की गंभीर कमी से प्रखंड के रात्रिकालीन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात्रि भी अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। जिससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को कोनबीर रेफरल अस्पताल रेफर करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वर्षों से चिकित्सक की कमी और स्वास्थ्य केंद्र में लचर प्रबंधन की वजह से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो चिकित्सक यहां पदस्थापित हैं,उनकी लापरवाही भी मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रही है। वरीय अधिकारियों द्वारा कई बार निरीक्षण और सुधार के निर्देश दिए गए,लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों का कहना है कि सीएचसी में रात्रि सेवा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.