कामडारा सीएचसी में डॉक्टर कर्तव्य से गायब,इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत
गुमला, मई 11 -- कामडारा प्रतिनिधि । कामडारा सीएचसी में सोमवार सुबह डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मानदेय पर कार्यरत एंबुलेंस चालक संदीप प्रधान (45वर्ष) की इलाज के अभाव में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच कर जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार संदीप प्रधान को सोमवार सुबह अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन और ग्रामीण इलाज के लिए उसे तत्काल कामडारा सीएचसी लेकर पहुंचे। उस समय ड्यूटी पर महिला डॉक्टर डॉ. सविता कुमारी की तैनाती थी,लेकिन वे अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। डॉक्टर के अभाव में समय पर इलाज नहीं मिलने से संदीप की मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.