गुमला, मई 13 -- कामडारा, प्रतिनिधि। सीएचसी कामडारा में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण एंबुलेंस चालक संदीप प्रधान की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर डेंटल चिकित्सक डॉ. सविता कुमारी को कामडारा सीएचसी से हटाकर डुमरी सीएचसी भेज दिया गया है। वहीं डुमरी सीएचसी से डॉ.अविनाश कुमार की प्रतिनियुक्ति कामडारा सीएचसी में की गई है। सोमवार को चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के कारण संदीप प्रधान का समय पर इलाज नहीं हो सका था। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने मंगलवार को बसिया एसडीओ जयवंती देवगम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर कामडारा सीएचसी भेजा था। टीम में बीडीओ जोसेफ कंडुलना और सीओ सुप्रिया एक्का भी शामिल थीं।जांच में पाया गया कि रोस्टर ...